अर्जुन कपूर और उनकी बहन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सील हुई बिल्डिंग

ओमिक्रोन के खतरे ने देश के लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस महामारी के संकट के बीच हर दिन लोग कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं। वहीं एक बार फिर से कोरोना सकंट का कहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में दिखने लगा है। बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहनें कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

जिसके बाद अब अभिनेता की बिल्डिंग को सील कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) ने अर्जुन कपूर का बिल्डिंग को सील कर दिया है और उन्हें घर सहित पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला, रिया कपूर और जीजा करण बुलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद से यह चारों क्वारंटीन हैं।
अर्जुन और अंशुला कपूर के पिता फिल्ममेकर बोनी कपूर की भी तबीयत खराब हैं। हालांकि उनकी कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं इस खबर को रिया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया था। साथ ही उन्होंने अपनी और परिवार की न्यूज को जिस तरह से मीडिया ने दिखाया उस पर भी रिया कपूर ने गुस्सा जाहिर किया है। उनका मानना है कि उनके मीडिया उनके कोविड होने की खबर को गॉसिप के तौर पर दिखा रहा है।
रिया कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हां, मैं बहुत ज्यादा सावधानी बरतने के बावजूद कोविड 19 से पॉजिटिव हो गई हूं, लेकिन यही महामारी की प्रकृति है। नहीं पता कि मेरी या किसी की प्राइवेट हेल्थ इंफॉर्मेशन न्यूज या गॉसिप क्यों बनाई जा रही है। यह जानकारी सिर्फ सरकारी और मेडिकल बॉडीज के लिए होनी चाहिए, ताकि वह अपना काम कर सकें, न कि गॉसिप साइट्स पर। यह बहुत अजीब है।’
.jpg)
रिया कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं और मेरे पति आइसोलेट हैंय़ दवाई ले रहे हैं और सभी सावधानियां बर्त रहे हैं। हमने कल रात पहली बार फ्रोजन भी देखा। यह बहुत अच्छी (फिल्म) थी। मुझे मेरी बहन (सोनम कपूर) की बहुत याद आई। चॉकलेट को छोड़कर हर चीज का स्वाद खराब है। सिरदर्द करता है। हम कुछ ही समय में ठीक हो जाएंगे। जिन्हें भी हमारी सेहत को लेकर चिंता है, उनके लिए बता दूं कि हम बहुत बुरी स्थिति में नहीं हैं। हम आपसे प्यार करते हैं।’
सोशल मीडिया पर रिया कपूर को यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल अर्जुन, अंशुला, रिया कपूर और करण बुलानी क्वारंटीन है। इन सभी में कोविड 19 के अभी हल्के लक्षण नजर आए हैं। अर्जुन कपूर मुंबई के एक होटल में क्वारंटीन हैं। अर्जुन कपूर से पहले अभिनेता रणवीर शौरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601