Tour & Travel

अगर आप बना रहें है चंडीगढ़ घूमने का प्लान ,तो पहले जरुर पढ़ लीजिये ये खबर

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और कहीं बेहतरीन और सस्ती जगह जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली से करीब 245 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ घूमने जा सकते है। जी दरअसल चंडीगढ़ ऐसी जगह है जहाँ कभी भी वीकेंड आदि पर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप के जरिए जाया जा सकता है। यह शहर खूबसूरती से भरा है और इस शहर में आपको घूमने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

म्यूजिकल फाउंटेन शो- यह शो चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में आयोजित किया जाता है, इसको देखने के लिए काफी पर्यटक विशेष रूप से जाते हैं। जी दरअसल यह मनोरंजन और दर्शनीय स्थलों की लोकप्रिय जगह है। यहाँ रिधम संगीत पर नाचते हुए पानी के फव्वारे को देखना अलौकिक होता है।

सुखना झील- इस झील को चंडीगढ़ की शान कहा जाता है। जी हाँ और पर्यटन के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है। यह करीब 3 किमी में फैली झील है जो सूरज की किरणों में बहुत की खूबसूरत लगती है। जी दरअसल यहां बोटिंग करने का अपना ही एक मजा है। यहाँ मछली पकड़ना, वाटर स्कीइंग और सुंदर सूर्यास्त का आनंद भी लिया जा सकता है।

रॉक गार्डन- साल 1957 मेंनेक चंद सैनी ने चंडीगढ़ का रॉक गार्डन बनवाया था। यह करीब 40 एकड़ से अधिक डिज़ाइन और सजी हुई भूमि में फैला है। रॉक गार्डन हर किसी को अपनी तरफ खींचता है। सबसे खास बात ये है कि ये जगह शहरे के कचरे और हल्के टोंटी, टेरा कोट्टा पौधों से लेकर टूटे हुए घरेलू उपकरणों से बनाया गया है।

ले कॉर्बूसियर सेंटर- यह चंडीगढ़ शहर की धरोहर के रूप में देखी जाती है। जी हाँ और यह सेक्टर 19 बी में स्थित है और शहर के प्राचीन वास्तुकार- ले कॉर्बूसियर को समर्पित है। इस सेंटर में आपको विभिन्न चित्रों, तस्वीरों और अन्य तत्वों को प्रदर्शित करता है।

टैरेस्ड गार्डन- चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में टैरेस्ड गार्डन स्थापित है। यहां फूलों और हरे-भरे पेड़ों को नजारा खास होता है। कहा जाता है साल 1979 में स्थापित यह उद्यान 10 एकड़ से अधिक भूमि में फैला हुआ। जी हाँ और यहां कई तरह के फूल आपको मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services