EntertainmentSocial

सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामलें में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

 मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. सपना के खिलाफ शिकायत करने वाली कंपनी ने आरोप लगाया है कि काम मांगने आई सपना चौधरी ने न सिर्फ अग्रीमेंट की शर्तों को तोड़ा, बल्कि एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स भी चोरी करवाए.

सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो गया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है. सपना और अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120 B,406 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button