Religious

नए साल में जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में, जानें यहाँ ..

वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल में बहुत से लोग विभिन्न तैयारियों की योजना में व्यस्त हैं। इन्हीं में से एक है विवाह। हम आपको बताने जा रहे हैं 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में। इस साल कुल 55 वैवाहिक मुहूर्त हैं। साल में कुछ महीने ऐसे भी रहेंगे जिनमें एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। जनवरी माह में 19, 25, 26, 2, 28, 30 और 31 को शुभ विवाह मुहूर्त हैं। फरवरी मास में 1, 6,7, 8 ,9 ,10, 16, 17, 22 एवं 26 फरवरी जबकि मार्च में केवल नौ मार्च को ही शुभ विवाह मुहूर्त का योग है। इसके बाद खरमास   यानी मलमास लग जाएगा।  31 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति अस्त रहेंगे और इसलिए अप्रैल मास में वैवाहिक मुहूर्त का अभाव है।

मई मास में 3, 4,7, 9,10,11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29 एवं 30 मई जबकि जून महीने में 3,5,6, 7, 8 ,11, 12 ,22, 23, 25, 27 एवं 28 जून को शुभ मुहूर्त रहेगा। 29 जून को देवशयनी एकादशी है और चातुर्मास आरंभ हो जाएंगे। इसलिए विवाह मुहूर्त का अभाव रहेगा। देवोत्थान एकादशी अर्थात 23 नवंबर से पुनः वैवाहिक मुहुर्त शुरू होंगे। नवंबर में  23, 24, 27,28 एवं 29 नवंबर जबकि दिसंबर में 3,4,7,8 एवं 9 दिसंबर को विवाह मुहूर्त हैं। 

2023 में पड़ेंगे तीन ग्रहण
इस वर्ष से पृथ्वी पर कुल तीन ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और एक चन्द्र ग्रहण है। 20 अप्रैल 2023 और 14 अक्टूबर 2023 को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देंगे। 28 अक्टूबर 2023 को चन्द्र ग्रहण होगा। यह गृहण भारत में मध्यरात्रि के बाद 1:05 से 2:24 बजे तक दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त एक उपछायी ग्रहण भी है। पांच मई 2023 को उपछायी चंद्र ग्रहण होगा। इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा को ग्रहण तो नहीं लगेगा किंतु उसकी कांति थोड़ी सी धूमिल हो जाएगी।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services