NationalUttar Pradesh

देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 11,831 केस, 84 लोगों की मौत हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर कोरोना के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। भारत की दैनिक कोरोना मौतों का आंकड़ा भी 100 से कम पर आ गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 84 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार 194 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 1 करोड़ 5 लाख 34 हजार 505 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 48 हजार 606 है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 55 हजार 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा

देश की कोरोना रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 11,904 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.20% हो गई है। इसी तरह देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 157 सक्रिय केस कम हुए हैं, जिससे एक्टिव दर 1.37% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.43% है।

देश में 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार(8 फरवरी, 2021) तक 20,19,00,614 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 5,32,236 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 58 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 58 लाख 12 हजार 362 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 36 हजार 804 लोगों को टीका लगाया गया है।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services