फैमिली ट्रैकिंग पर निकले विराट-अनुष्का:वामिका के साथ शेयर की ऋषिकेश ट्रिप की फोटोज, फैंस बोले-देवभूमि में आपका स्वागत है

अनुष्का और विराट ऋषिकेश ट्रिप पर गए हैं। आश्रम में दर्शन और भंडारा करवाने के बाद कपल बेटी वामिका के साथ टैक्रिंग पर निकला है। बुधवार को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टैक्रिंग की कई फोटोज साझा की हैं, जिसमें वो विराट और वामिका दिखाई दे रहे हैं।

वामिका को कंधे पर बैठाकर विराट ने किया टैक्रिंग
टैक्रिंग के दौरान जहां विराट के कंधे पर बेबी कैरियर बंधा हुआ है, जिसमें वो वामिका को बैठाकर ले जा रहा है। एक अन्य फोटो में विराट और वामिका नदी के किनारे पानी से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन लिखा- ‘पहाड़ों में कई पहाड़ हैं, लेकिन उनमे से सबसे ऊपर कोई भी नहीं है।’ अनुष्का के इस पोस्ट पर विराट ने भी हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। बता दें फोटोज में किसी का चेहरा सही तरह से नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन पाहड़ के खूबसूरत नजारे जरूर कैप्चर किए हैं।

फैंस ने फोटोज पर जमकर किया रिएक्ट
अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- आप दोनों बहुत अच्छे हैं, जो अपनी बेटी को इंडिया की खूबसूरत जगहों से परिचित करा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘हमारी देवभूमि में आपका स्वागत है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- आपके हाथ में जो फूल है, वो बहुत जहरीला है। उससे एलर्जी भी हो सकती है।’ सोशल मीडिया पर फैंस विराट-अनुष्का की इन फोटोज पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।





विराट अनुष्का ने संतों के लिए रखवाया भंडारा
इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें विराट-अनुष्का आश्रम में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने मंगलवार को यहां संतों के लिए भंडारा भी रखा।
कुछ दिन पहले वृंदावन गए थे विराट-अनुष्का
कुछ दिनों पहले विराट-अनुष्का बेटी वामिका के साथ वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे। हालांकि, ऋषिकेश ट्रिप की तस्वीरों में दोनों के साथ वामिका नजर नहीं आ रही हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601