GovernmentUttar Pradesh
बुंदेलखण्ड विकास निधि के तहत बांदा की एक परियोजना के लिए 130.34 लाख रूपये मंजूर

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुंदेलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के तहत जनपद बांदा की एक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 130.34 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गई धनराशि मुख्य विकास अधिकारी, बांदा के निवर्तन पर रखी गई है। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति मुख्य विकास अधिकारी, बांदा को प्रेषित कर दी गई है।
शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जनपद बांदा के मोहनपुरवा से त्रिवेणी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जायेगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि यह धनराशि केवल इसी परियोजना पर ही मानक विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जायेगी। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा। इससे इतर व्यय वित्तीय अनियमितता होगी, जिसका संपूर्ण दायित्व मुख्य विकास अधिकारी का होगा।




