वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं – रणवीर प्रसाद

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 14.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.2 मि0मी0 के सापेक्ष 157 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 197.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 247.7 मि0मी0 के सापेक्ष 79.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी पलियाकलां लखीमपुर खीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है, 291 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 177 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। ब्रजेन्द्र कुमार सिंह पुत्र श्री हरिनाथ सिंह निवासी-गौराबाग कल्यानपुर, विकास नगर लखनऊ मो0नं0-8090522522के ब्रजेन्द्र कुमार सिंह पुत्र श्री हरिनाथ सिंह निवासी-गौराबाग कल्यानपुर, विकास नगर लखनऊ मो0नं0-8090522522के
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 3,675 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 330 बाढ़ शरणालय तथा 605 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 31 अब तक कुल 179 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 11,005 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 89,652 है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601