HaryanaPolitics

अब हरियाणा की जनता के पास बेहतर विकल्प मौजूद: सैलजा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा के 370 पार वाले नारे का कचूमर निकाल दिया है। भाजपा ने एक प्रोपेगेंडा के तहत 400 पर का नारा दिया। मगर देश की जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता इन लोकसभा चुनाव में कितनी घट गई है यह चुनाव के परिणामों ने बता दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया कि झूठ और जुमले ज्यादा दिन नहीं चलते।
करनाल पहुंची कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान देश की जनता पर अपनी विचारधारा और तरीका जबरदस्ती थौंपने का जो प्रयास किया उसे देश की जनता ने नकार दिया। भाजपा की असलियत देश के सामने आई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि नैतिक रूप से भाजपा यह चुनाव हार चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से भागती रही और उसने एक भी मुद्दा नहीं उठाया जबकि कांग्रेस ने देश की जनता के समक्ष मुद्दों को रखकर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर इस चुनाव में लोगों पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। सैलजा ने कहा कि भाजपा को देश हित से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि भाजपा जात-पात और धर्म के मुद्दे को आगे रखकर प्रोपेगेंडा करने में माहिर है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा पूरी तरह से एनडीए की बैसाखी के सहारे खड़ी है, पता नहीं कब क्या हो जाए, राजनीति में कुछ भी संभव है। हरियाणा में कांग्रेस की पांच सीटों पर जीत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा इसके लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस का कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने अपनी जीत पर सिरसा की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि यदि हम और अच्छे ढंग से लड़ते तो नतीजे और भी अच्छे होते। मगर इन परिणामों से यह साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तो पहले ही यह मान चुका है। इसलिए हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। मगर अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता पर इसका असर होगा और एक उम्मीद हरियाणा के लोगों में जगी है कि कांग्रेस सरकार ही लोगों को फायदा पहुंचाएगी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित का कार्य किया है और हमेशा जनहित को लेकर ही सोचती है। केंद्र में हरियाणा के तीन मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने मनोहर लाल सहित तीनों मंत्रियों को इसकी बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता को इसका लाभ मिलना चाहिए। कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुटबाजी जरूर खत्म हो सकती है मगर पहले मन साफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा की जंग में सबसे बड़ा नुकसान कार्यकर्ता का होता है। क्योंकि कार्यकर्ता ही खून पसीना बहाता है। गुटबाजी से नुकसान ही होता है। हरियाणा में अगली सरकार किसकी होगी के सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 10 सालों में हरियाणा में कुछ नहीं कर पाई। जिसका नतीजा भी भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार और विकास का है। भाजपा दोनों मुद्दों पर फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लाखों युवा बेरोजगार हैं। युवा काम के चक्कर में विदेश भाग रहा है। सरकार सरकारी नौकरी नहीं दे पा रही और यदि उसके पेपर होते हैं तो वह लीक हो जाते हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब तो पेपर लीक का मामला सुप्रीम कोर्ट को देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निजी क्षेत्र में भी रोजगार का दायरा कम हो गया है। क्योंकि छोटे यूनिट बंद हो रहे हैं। भाजपा इस मामले में कतई गंभीर नहीं है। कांग्रेस संगठन पर पूछे के सवाल के ज…

Related Articles

Back to top button
Event Services