Politics

अहीर समाज को लेकर OP Rajbhar का व‍िवाद‍ित बयान, क्‍या बोले सुभासपा अध्‍यक्ष?

ओपी राजभर ने सपा और अखि‍लेश पर निशाना साधते हुए कहा पहले के लोग कहते थे कि अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती है। ये लोग क्या बात करते हैं। राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राजभर का हिस्सा लूट लेंगे। ये लूट लेंगे चौहान का हिस्सा। ये दूसरे की बुद्धि क्या खोलेंगे। पहले खुद की बुद्धि खोल लें।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अहीर समाज को लेकर व‍िवाद‍ित बयान द‍िया है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा क‍ि अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती है। ओपी राजभर ने ये बयान सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर न‍िशाना साधते हुए द‍िया।

राजभर ने कहा- पहले खुद की बुद्धि खोल लें…

राजभर ने  सपा और अखि‍लेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ”पहले के लोग कहते थे कि अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती है। ये लोग क्या बात करते हैं।” ओपी राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राजभर का हिस्सा लूट लेंगे। ये लूट लेंगे चौहान का हिस्सा। ये लूट लेंगे पाल का, प्रजापति का हिस्सा. ये दूसरे की बुद्धि क्या खोलेंगे। पहले खुद की बुद्धि खोल लें।

अखि‍लेश यादव ने दी प्रत‍िक्र‍िया

  ओपी राजभर के इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखि‍लेश यादव ने कहा, यह लोग जानबूझकर हम सभी का ध्यान हटाना चाहते हैं, क्योंकि हर समाज के लोग जागरुक हो गए हैं। भाजपा जानबूझकर इस तरह की घटनाएं करा रही है।

Related Articles

Back to top button