Uttar Pradesh

लखनऊ में सीएम योगी बोले- यूपी से इंसेफ्लाइटिस को दो वर्षों के भीतर जड़ से खत्म कर देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नव चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए । कुल 7,182 नव चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे गए । लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 550 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए गए और बाकी को जिले में नियुक्ति पत्र बांटे गए।

इंसेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) से होने वाली मौतों को नियंत्रित करने पर फोकस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं बेहतर कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दो बड़े उदाहरण प्रत्यक्ष रूप से हमारे सामने हैं। पहला इंसेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) से होने वाली मौतों को नियंत्रित करना। छह वर्ष पहले 15 जुलाई से लेकर 15 नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर सहारनपुर तक हर साल 1,5 00 बच्चों की मौत होती थी। अब इस पर हमने बेहतर ढंग से नियंत्रण हासिल कर लिया है। अब मृत्यु लगभग शून्य हो गई है। आगे दो वर्षों में इसका उन्मूलन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानी इस घातक रोग से हमें मुक्ति मिल जाएगी। वही दूसरा कोरोना महामारी में यूपी में किया गया कार्य पूरी दुनिया के लिए माडल बना।

सीएम योगी ने नव चयनित 7,182 एएनएम को बांटे गए नियुक्ति पत्र

योगी ने कहा कि 7,182 एएनएम बधाई की पात्र हैं। मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जाने पर इन लोगों ने सरकार पर पूरा भरोसा किया और कहीं पर भी धरना प्रदर्शन नहीं किया। धैर्य से फैसले का इंतजार किया और आज इन्हें इसका फल मिल गया।

  • सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरीके से पारदर्शी बनाया गया है। छह वर्षों में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई। अब तक भर्ती प्रक्रिया में कोई उंगली नहीं उठा सका।
  • अनैतिक कार्य करने वालों को सख्ती से रोका गया। यही कारण है कि यह गलत लोग हर नियुक्ति में अड़ंगा लगाने की कोशिश करते हैं, मगर मैं युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि उनकी पारदर्शी नियुक्ति हर हाल में होती रहेगी। कोर्ट में मामला फंसे होने पर एक बार कार्यक्रम को टाला भी गया। हम नहीं चाहते थे कि नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई जोखिम उठाना पड़े।

यूपी में अब प्रति 1000 लड़कों पर 941 लड़कियां जन्म ले रहीं- ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक

योगी ने कहा कि हमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय औसत से हमेशा आगे रहने की कोशिश करनी चाहिए तभी बेहतर परिणाम सामने होंगे।

  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त एएनएम का आवाहन किया कि वह स्वास्थ्य उप केंद्रों पर पूरी लगन के साथ कार्य करें। कुल 25,848 स्वास्थ्य उप केंद्र प्रदेश में हैं और यह सबसे छोटी इकाई है।
  • पांच हजार की आबादी पर बनाए गए इन स्वास्थ्य केंद्रों पर अगर बेहतर कार्य होगा तो रोगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक भी नहीं जाना पड़ेगा।
  • गर्भवती और नवजात शिशु के टीकाकरण और लोगों की बीमारी की स्क्रीनिंग कर उन्हें उचित दवा देने की व्यवस्था है। एएनएम और आशा वर्कर द्वारा किए गए बेहतर कार्य का ही नतीजा है कि आज प्रदेश में संस्थागत प्रसव 83.4 प्रतिशत हो गया है।
  • अब प्रति 1000 लड़कों पर 941 लड़कियां जन्म ले रही हैं जो कि सुखद है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और प्रमुख सचिव , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Event Services