सास को दिल दे बैठा दामाद, अवैध संबंध में रोड़ा बने ससुर को दी खौफनाक सजा…

प्रदेश में सास और दामाद के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सास और दामाद के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध थे। दोनों के संबंध के बीच रास्ते का रोड़ा बन रहे ससुर को मौत के घाट उतार दिया गया।
बता दें कि बिहार के बांका जिले में ससुराल में रह रहे दामाद अपनी सास को दिल दे बैठा। अवैध संबंध में रोड़ा बने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के रजौन थाना क्षेत्र के लौढिया गांव की है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रात भर दूल्हे के साथ घूमती रही बारात, लेकिन नहीं मिला दुल्हन का घर, फिर जो हुआ…
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कलयुग पासवान की बड़ी बेटी की शादी मुस्तफापुर में राजेश पासवान से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही राजेश ससुराल में ही रहने लगा। इस दौरान दामाद राजेश का अपनी सास के साथ अवैध संबंध शुरू हो गया। सास-दामाद के बीच के रिश्ते की जानकारी सभी को हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान ससुर कलयुग भी लुधियाना छोड़कर घर लौढिया रहने लगा।
घर में रहने के दौरान वह खेती करने लगा और फसल की रखवाली के चलते खेत के पास ही झोपड़ी बनाकर रहने लगा था। कलयुग के घर में रहने पर सास-दामाद को परेशानी होने लगी और इसी परेशानी को दूर करने के लिए कलयुग की निर्ममता से हत्या कर दी गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति शर्मनाक करतूत, पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया की वायरल
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601