9 फरवरी का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल
1. मेष राशिफल: आज मंगल व चन्द्र गोचर से सफलता मिलेगी। संतान के विवाह को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में प्रसन्नता रहेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।
2. वृष राशिफल: जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
3. मिथुन राशिफल: आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। गणेश जी का दर्शन करें व उनको हरा वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए पद पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। घर से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आध्यात्मिक सानन्द से प्रसन्न रहेंगे।
5. सिंह राशिफल: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पीला रंग शुभ है। गाय को भोजन दें।
6. कन्या राशिफल: व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल: छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।
8. वृश्चिक राशिफल: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।
9. धनु राशिफल: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज गुरु व चन्द्रमा का गोचर छात्रों को लाभ देंगे।
10. मकर राशिफल: शनि व गुरु गोचर से जॉब में प्रगति है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।
11. कुम्भ राशिफल: शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण जॉब में अपने परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दें। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।
12. मीन राशिफल: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में भी आज सफल रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गुरु से संबंधित द्रव्यों चने की दाल व केला का दान करें।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें
पंडित प्रभा शंकर शुक्ल :-9335774404
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601