न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी; मुंबई में हुई सुरक्षित लैंडिंग:Air India

अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार (21 नवंबर) सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। एयर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777 विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करवाया गया।
अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार (21 नवंबर) सुबह तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। एयर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777 विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड करवाया गया। विमान में कितने यात्री थे अभी तक इसकी संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
दरअसल, मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक जाने वाले विमान एआई119 एक मामूली तकनीकी समस्या आ गई, जिसके कारण विमान को एहतियाती जांच के लिए मुंबई में सुरक्षित रूप से लैंड करवाया गया। यह कदम यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है।
यात्रियों की हरसंभव मदद कर रही एयर इंडिया
विमान में कितने यात्री थे अभी तक इसकी संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। एयर इंडिया ने कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान के यात्रियों की सहायता और समर्थन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रमुख विमानन कंपनी ने आगे कहा है, “यात्रियों को होटल, वैकल्पिक उड़ान विकल्प या दूसरी तारीख में यात्रा करने की पेशकश की जा रही है। इसके अलावा यात्रियों को खाने के लिए रिफ्रेशमेंट भी दिया जा रहा है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601