एसिड चेहरे पर फेंकने की कोशिश, पत्नी भागी तो पीठ पर गिरा, गिरफ्तार हुआ पति

पति ने अपनी पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया। पत्नी को छत पर बुलाया और बातचीत करने के दौरान पति ने चेहरे पर एसिड फेंका, लेकिन वह भागी तो पीठ पर एसिड गिर गया। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पत्नी मायके बावड़िया में आकर रहने आ गई थी। इस पर मायके में आकर पति ने पत्नी पर एसिड फेंका। स्वजन ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में औद्योगिक पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार शाम को हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपिका का योगेश गहरवाल निवासी लक्षणनगर से कुछ साल पहले विवाह हुआ था। उनका एक बच्चा भी है। दीपिका के स्वजन का आरोप है कि 27 जुलाई योगेश ने दूसरा विवाह कर लिया। जब इसकी जानकारी दीपका को पता चली तो वह अपने मायके बावड़िया आ गई।
बुधवार को योगेश ने उससे मिलने बावड़िया गया। दीपका के स्वजन भी घर पर ही थे। योगेश ने दीपिका को बातचीत करने के लिए छत पर ले गया। बातचीत के वक्त योगेश ने दीपिका चेहरे पर एसिड फेंकने की कोशिश की, लेकिन दीपिका पलटकर भागी तो एसिड उसके पीठ पर गिरा। घटना के बाद योगेश फरार हो गया। स्वजन दीपिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालात खतरे से बाहर है।
कुछ दिन के बाहर गया और शादी कर ली
योगेश वाहन चालक है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन बाहर जाने का कहकर घर से गया था। इस दौरान उसने दूसरी शादी कर ली। वापस जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी दीपिका को दूसरे विवाह की जानकारी लग गई। इस पर वह मायके बावड़िया आकर रहने लगी। बताया जा रहा है योगेश ने लक्ष्णनगर में ही किसी युवती से विवाह किया है।
दीपिका चिल्लाई तो भागा पति
दीपिका पर एसिड फेंकने के बाद वह जोर से चिल्लाई और छत से दौड़कर नीचे की ओर भागी। उसकी आवाज सुनकर स्वजन घबरा गए। हड़कंप मचा गया। योगेश भागा तो स्वजन ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। स्वजन घटना के बाद दीपिका को औद्योगिक थाने भी लेकर गए थे। इसके बाद उसे अस्पातल भेजा गया।
इनका कहना है
मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित पति योगेश को पुलिस ने पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601