State NewsUttar Pradesh

वैश्य कुमार तनय महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ एवं दीपावली उत्सव

डांडिया-गरबा नृत्य, लकी ड्रॉ और हाउजी गेम्स ने बांधा समां, संगीता गुप्ता बनीं श्रीमती करवा चौथ

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में वैश्य कुमार तनय महिला संगठन की ओर से करवाचौथ एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कार्तिकेय की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से उत्सव में चार चांद लगा दिए। सभी ने एक-दूसरे को करवाचौथ एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ, हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘दिवाली धमाका’ और ‘श्रीमती करवा चौथ’ जैसे विशेष आयोजनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ‘श्रीमती करवा चौथ’ का खिताब संगीता गुप्ता ने जीता, जबकि ‘दिवाली धमाका’ की विजेता अनीता गुप्ता रहीं। विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी के लिए प्रीतिभोज की भी व्यवस्था की गई, जिसमें महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन संगठन की अध्यक्ष मीनू गुप्ता एवं मंत्री निहारिका गुप्ता ने किया। वहीं, कोषाध्यक्ष शिप्रा गुप्ता, सह मंत्री राधा गुप्ता एवं उपाध्यक्ष निशा गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चंद्रप्रभा, कल्पना, सीमा, सारिका, सविता, ऋचा, अंजना, अनीता, पूनम, सुरभि, कोमल, सोमना, नीतू, अर्चिता, अलका, प्रियंका, ज्योति, वीना, सुनीता, अर्चना सहित संगठन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Advertisements….

Related Articles

Back to top button