लखनऊ में 23 अगस्त को होगा PathFinder 2026, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन

लखनऊ। छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से PathFinder 2026 का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को लखनऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम होटल रीजेंटा सेंट्रल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
कार्यक्रम में VIT Vellore, LPU और Amity University सहित प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। छात्र सीधे विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से बातचीत कर विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विशेषज्ञों से मिलेगा करियर मार्गदर्शन
PathFinder 2026 के दौरान छात्रों को विशेषज्ञों से करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप सही कोर्स और करियर विकल्प चुनने में मदद करना है।
आयोजकों के अनुसार, एक ही मंच पर विभिन्न विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों से जानकारी मिलने से छात्रों को उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने में सुविधा होगी। इच्छुक छात्र QR कोड स्कैन कर पंजीकरण करा सकते हैं।
दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
स्थान: होटल रीजेंटा सेंट्रल, लखनऊ
प्रवेश: निःशुल्क
Advertisement….





