State NewsUttarakhand
चमोली टनल हादसा: 7 श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली, 14 अगस्त। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 7 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और कुछ की तलाश जारी है।
घटना के बाद NDRF, SDRF, ITBP और अन्य राहत-बचाव दल मौके पर जुटे हुए हैं। बचाव अभियान के दौरान मलबे और पानी के कारण मुश्किलें सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया और अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।
Advertisement…





