Uncategorized

गंगाशील ग्रुप के संस्थापक डॉ. नवल किशोर गुप्ता का निधन, चिकित्सा जगत में शोक

बरेली। गंगाशील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एवं इंस्टीट्यूशन्स, बरेली के संस्थापक स्वर्गीय (डॉ.) नवल किशोर गुप्ता का 25 जून 2026 को निधन हो गया। उनका जन्म 4 जुलाई 1944 को हुआ था। उनके निधन से चिकित्सा जगत एवं समाज में शोक की लहर है।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रस्म उठावनी का आयोजन शनिवार, 27 जून 2026 को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरी मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित होगा।

शोकाकुल परिवार

  • डॉ. शशि बाला राठी (पत्नी)
  • डॉ. शालिनी माहेश्वरी (पुत्रवधू, पत्नी स्व. डॉ. निशांत गुप्ता)
  • डॉ. नंदिनी गुप्ता (पौत्री)
  • श्री आर्यवर्धन गुप्ता (पौत्र)

पुत्री, दामाद, नाती एवं नातिन

  • डॉ. मोनिका गुप्ता – डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी
    • डॉ. अपूर्व
    • श्री आयुष
  • डॉ. सोनिका गुप्ता – डॉ. अर्जुन भसीन
    • डॉ. अनन्या
  • डॉ. प्रियंका गुप्ता – डॉ. संदीप गुप्ता
    • कु. रिया
    • श्री लक्ष्य

शोकाकुल परिवार ने सभी आत्मीयजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उठावनी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button