State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में एंड ऑफ सीजन सेल की शुरुआत आज से

खरीदारी पर मिलेंगे लाखों रुपये के उपहार, टोयोटा ग्लैंजा कार जीतने का सुनहरा मौका


बरेली, 11 जून। शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, बरेली में 12 जून से एंड ऑफ सीजन सेल (ईओएसएस) ऑफर की शुरुआत होने जा रही है। यह विशेष अभियान 19 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत ग्राहकों को आकर्षक छूट के साथ-साथ लाखों रुपये के उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।

मॉल प्रबंधन के अनुसार, ₹10,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले प्रत्येक ग्राहक को सुनिश्चित उपहार दिया जाएगा। इसके अलावा लगभग ₹10 लाख मूल्य के विभिन्न आकर्षक उपहार भी इस अभियान में शामिल किए गए हैं। इनमें 32 इंच एलईडी टीवी, ब्रांडेड स्पीकर्स सहित कई अन्य शानदार उपहार शामिल हैं।

इस अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण टोयोटा ग्लैंजा कार है, जिसे एक भाग्यशाली विजेता जीत सकेगा। इसके अतिरिक्त एक विजेता को ₹5,000 का सफारी वाउचर, एक अन्य विजेता को ₹5,000 का मोहनलाल संस वाउचर प्रदान किया जाएगा। वहीं पांच भाग्यशाली विजेताओं को क्लब महिंद्रा की ओर से घरेलू स्टेकेशन का अवसर भी मिलेगा।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा कि एंड ऑफ सीजन सेल कंपनी के प्रमुख वार्षिक अभियानों में से एक है। इस वर्ष ग्राहकों के लिए खरीदारी पर सुनिश्चित उपहारों के साथ कई बड़े पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर ब्रांड विकल्प, अधिक बचत और अतिरिक्त लाभ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बरेली के लोग इस विशेष अभियान का भरपूर लाभ उठाएंगे और खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार जीतने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।

उल्लेखनीय है कि फीनिक्स यूनाइटेड मॉल बरेली पिछले कई वर्षों से शहर का प्रमुख और सबसे पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन रहा है। यहां ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराया जा रहा है तथा ‘कस्टमर फर्स्ट’ की भावना के साथ उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button