कानपुर में लगेगा 21वां एडमिशन फेयर

छात्र-छात्राओं को मिलेगा देशभर के विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ने का अवसर
कानपुर, 27 मई 2026:
उच्च शिक्षा और करियर मार्गदर्शन को लेकर कानपुर में “21st Admissions Fair” का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय एडमिशन फेयर 30 और 31 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन Afairs Education Fairs द्वारा किया जा रहा है।
यह एडमिशन फेयर Royal Cliff Kanpur में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को 200 से अधिक यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।फेयर के दौरान छात्रों को विश्वविद्यालयों की एडमिशन टीम से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही मेरिट आधारित स्कॉलरशिप, ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रक्रिया, कैंपस सुविधाएं, फीस स्ट्रक्चर, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप और फैकल्टी से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो 12वीं या स्नातक के बाद अपने भविष्य के लिए सही कोर्स और विश्वविद्यालय का चयन करना चाहते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।फेयर को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाई है और आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में सैकड़ों छात्र भाग लेंगे।
Advertisement……




