Religious

पाती वाले बाबा लेटे हुए हनुमान जी ने पूरी की गुड़गांव के भक्त की अर्जी

नौकरी में प्रमोशन मिलने पर भक्त ने कराया दिव्य श्रृंगार व सिंदूर लेपन


लखनऊ। प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, जिन्हें श्रद्धालु “पाती वाले बाबा” के नाम से भी जानते हैं, में द्वितीय बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर में गुड़गांव निवासी भक्त पारस जी ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर परिवार सहित पहुंचकर हनुमान जी महाराज का सिंदूर लेपन एवं दिव्य श्रृंगार कराया।

बताया गया कि भक्त पारस की अर्जी स्वीकार होने के बाद उन्हें नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हुआ, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कराई। मंगलवार सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन प्रारंभ हुए और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

भव्य श्रृंगार एवं सिंदूर लेपन के बाद मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी द्वारा हनुमान जी महाराज की महाआरती उतारी गई। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दिव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूड़ी-सब्जी, शरबत, कुल्फी, फ्रूटी एवं तहरी का प्रसाद वितरित किया गया। आरती के पश्चात लगाए गए छप्पन भोग को पाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ट्रस्ट के सचिव डॉ. पंकज सिंह भदौरिया ने हनुमान जी महाराज को 21 किलो फूलों की दिव्य माला अर्पित की। वहीं शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा रात्रि में फूलों से विशेष भाव श्रृंगार किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अल्केश सोती, रिद्धि किशोर गौड़, लवलीन खोसला, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल, अखिलेश कुमार और आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Back to top button