State NewsUttar Pradesh

भीम आर्मी ने नगर निगम में सौंपा ज्ञापन

शहर की समस्याओं और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर भीम आर्मी ने नगर निगम में सौंपा ज्ञापन


बरेली। आज भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू एवं मंडल अध्यक्ष बरेली सुशील कुमार गौतम के नेतृत्व में भीम आर्मी बरेली महानगर अध्यक्ष शिवम भारती ने नगर निगम बरेली पहुंचकर माननीय नगर आयुक्त को शहर की समस्याओं तथा सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं और मजदूरी बढ़ाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई कार्य को केवल एक बार के बजाय लगातार छह माह तक चलाने की मांग की गई। साथ ही नाला सफाई करने वाले कर्मचारियों के लिए गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।भीम आर्मी पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि सफाई कर्मचारियों से भीषण गर्मी में कार्य कराने के बजाय दो शिफ्टों में काम कराया जाए।

इसके तहत सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक सफाई कार्य संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया।इसके अतिरिक्त नाला सफाई में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था नगर निगम एवं संबंधित ठेकेदारों द्वारा सुनिश्चित कराने तथा सभी कर्मचारियों की मजदूरी बढ़ाकर न्यूनतम 700 रुपये प्रतिदिन करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।इस दौरान प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, मंडल प्रचारक देवेंद्र सागर, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती, महानगर कोषाध्यक्ष बिलाल खान, महानगर पाठशाला प्रभारी विक्की सिंह, महानगर महासचिव परवेज खान, आरिफ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button