Religious

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ पहला बड़ा मंगल

ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर शहर के प्राचीन Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 5:00 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन की शुरुआत हुई, जिसके बाद हनुमान जी महाराज का सिंदूर लेपन और भव्य श्रृंगार किया गया।

मंदिर के मुख्य सेवादार Dr Vivek Tangri ने हनुमान जी की महा आरती उतारी और उपस्थित श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में “हरित भंडारे” का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक के स्थान पर दोना-पत्तल, कागज के गिलास और कुल्हड़ का उपयोग किया गया।ट्रस्ट के सचिव Dr Pankaj Singh Bhadauria ने स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर बाद 4:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं शाम के समय हनुमान जी महाराज का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख सदस्य—अल्केश सोती, रिद्धि किशोर गौड़, लवलीन खोसला, आशीष अग्रवाल, सुरेंद्र, अजय मेहरोत्रा, प्रहलाद अग्रवाल, अखिलेश कुमार और आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में सेवादारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।पूरे आयोजन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और मंदिर परिसर “जय श्री राम” व “हनुमान जी महाराज की जय” के जयघोष से गूंजता रहा। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button