State NewsUttar Pradesh

विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ, विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज (बेसिक सेक्शन) में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “पेड़ लगाओ, देश बचाओ” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उनकी सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री कृष्णदेव राय ने बेसिक सेक्शन की इंचार्ज तबस्सुम अंजार को औषधीय पौधे भेंट किए। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल के माध्यम से समाज को हरित और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button