लखनऊ में फिर सजेगा “सीरत”: कविता, कहानी और संगीत का अनोखा संगम 10 मई को

लखनऊ। नवाबों के शहर में एक बार फिर कला और अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। “सीरत बाय आर्यांश एंड टीम” का भव्य आयोजन रविवार, 10 मई को दोपहर 1 बजे से इंदिरा नगर स्थित करवान स्टूडियो में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, वर्ष 2024 में मिली अपार सफलता और दर्शकों के भरपूर प्रेम के बाद इस कार्यक्रम को एक बार फिर बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। “सीरत” कविता, कहानी कहने की कला और मधुर संगीत का खूबसूरत मिश्रण है, जिसमें लखनऊ के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्री रघुवंशी प्लॉट नंबर 04, घनश्याम कुंज कॉलोनी, पिकनिक स्पॉट रोड, चंदनापुर, इंदिरा नगर, लखनऊ में स्थित करवान स्टूडियो में होगा। आयोजकों ने बताया कि ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दर्शक कार्यक्रम स्थल पर आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।
साथ ही, यदि किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द होता है, तो दर्शकों को टिकट राशि वापस कर दी जाएगी।
यह आयोजन खासतौर पर कविता, स्टोरीटेलिंग, संगीत और लाइव परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए एक शानदार अवसर साबित होगा।


