GovernmentSocial

संस्कृत संस्थानम् द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संस्थान परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कल 16 अक्टूबर, 2024 को वाल्मीकि रामायण का अखण्ड पाठ का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। दिनांक 17.10.2024 को वाल्मीकि रामायण के अखण्ड पाठ का समापन, अपराह्न 02ः00 बजे से ’वाल्मीकि रामायण विश्वबन्धुत्वम’ विषय पर व्याख्यान गोष्ठी, सायं 04ः00 बजे से संस्कृत कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि प्रो० अभिराज राजेन्द्र मिश्र, डॉ० अरविन्द कुमार तिवारी, डॉ० सिंहासन पाण्डेय, डॉ० प्रियंका आर्या, डॉ० रामजी मिश्र, डॉ० राजेन्द्र त्रिपाठी ’रसराज’, डॉ० शशिकान्त तिवारी ’शशिधर’, डॉ० पंकज झा, डॉ० रमाकान्त पाण्डेय, डॉ० निरंजन मिश्र एवं डॉ० गायत्री प्रसाद पाण्डेय को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव ने दी।

Related Articles

Back to top button