Uttarakhand

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश ने दी गर्मी से राहत,आज भी कहीं-कहीं बौछार पड़ने के आसार

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने सेमौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है।

तापमान में भारी गिरावट

ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

पांच से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चारधाम की चोटियों पर हिमपात भी हुआ। जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

आज भी कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना

बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट बरकरार रह सकती है। देहरादून में तापमान दो दिन से 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

आज भी पर्वतीय इलाकों में छाये रह सकते हैं बादल

प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। जिससे हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मैदानों में कहीं कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह रहा प्रमुख नगरों का तापमान

नगर- अधिकतम- न्यूनतम

देहरादून- 29.2- 18.9

पंतनगर- 32.8- 20.5

हरिद्वार- 31.4- 20.2

मुक्तेश्वर- 13.5- 09.1

नई टिहरी- 15.4- 12.0

मसूरी- 16.4- 12.4

नैनीताल- 15.8- 11.7

Related Articles

Back to top button
Event Services