गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह ने लखनऊ की विभिन्न गोशालाओं का किया निरीक्षण

मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर उ०प्र० गोसेवा आयोग द्वारा प्रदेश व्यापी निरीक्षण अभियान के कम में आज उ०प्र० गोसेवा आयोग के मा० उपाध्यक्ष, श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह द्वारा सिद्धपूरा गौशाला. निकट न्यू जेल कैम्पस, मोहनलालगंज, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। गौशाला के संचालक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने गौशाला में बैल संचालित इलेक्ट्रिक जेनरेटर मशीन द्वारा बैलों को ट्रेडमील पर चलाकर विद्युत उत्पादन प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा बायो गैस का भी उत्पादन किया जा रहा है जिसे संस्था में रहने वाले लोग खाना पकाने में उपयोग कर रहे हैं।

मा० उपाध्यक्ष महोदय द्वारा संस्था में किये जा रहे गो आधारित श्री लेयर फार्मिंग की सराहना की। संस्था में गिर, साहीवाल एवं राठी इत्यादि नस्ल के गोवंश का भी संरक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के क्रम में मा० उपाध्यक्ष द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र, गौरा, मोहनलालगंज लखनऊ का निरीक्षण किया गया। उक्त गो संरक्षण केन्द्र में गोवंश हेतु उचित चारे की व्यवस्था, पीने हेतु साफ पानी आदि की व्यवस्था दुरूस्त पायी गयी। तत्पश्चात् श्री अतुल सिंह, मा० उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय गोवंश संरक्षण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गयी, जिसमें निर्देशित किया गया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में आने वाली सभी समस्याओं का ससमय निराकरण करते हुए गोवंश को संरक्षित किया जाय। यह जानकारी नोडल अधिकारी डा0 अनुराग श्रीवास्तव ने दी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601