बिहार में तोड़े जा रहे मंदिर, अपनी रक्षा के लिए हिंदुओं को अब…’, BJP सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान


भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हिंदुओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदुओं को गलत केस में फंसाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि बिहार में कट्टरपंथी तुगलकी सरकार है जो सोचती है मुसलमान का वोट लो और हिंदुओं को जाति में बांट दो।
राज्य ब्यूरो, पटना। Giriraj Singh Hindu Remark केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं सांसद रामकृपाल यादव के साथ शनिवार को कई भाजपा नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने बाद के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तुगलकी सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है।
भाजपा सांसद ने कहा कि आज मंदिर तोड़ दिए जाते हैं। उदाहरण के रूप में बेगूसराय के मामले का हमने जिक्र किया। इस मामले में चार दर्जन हिंदुओं को सरकार ने केस में फंसा कर जेल भेज दिया है।





