सांप ने डसा तो उसे मारकर उतारी खाल, दूध-मसालों के साथ पकाया और खा गया; देखें खौफनाक वीडियो

अगर आपको सांप काट ले तो सबसे पहले आप क्या ? सीधा सा जवाब है डॉक्टर के पास जाएंगे। ऐसा होने पर आपको मन में डर भी बैठ जाएगा। लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।
वीडियो में सांप के काटने के बाद उसके साथ एक व्यक्ति ने जो किया उसे देखकर आप खौफ में आ जाएंगे। इस शख्स को सांप ने डस लिया था। बदला लेने के लिए इस शख्स ने पहले इस काले सांप को पकड़ा और फिर पकाकर खा गया।
यूट्यूब पर अपलोड इस वीडियो को अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह वीडियो 23 अक्टूबर 2018 को अपलोड किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप को स्वादिष्ट तरीके से पकाने की वह विधि भी समझा रहे हैं।
साथ ही शख्स ने अपने साथ हुई यह पूरी घटना भी बताई। टेक्सास के बॉब हेन्सलर नामक युवक को सात फुट के सांप ने डस लिया था। इस सांप ने युवक के हाथ पर काटा था। सांप इतना खतरनाक था कि कुछ ही देर में बॉब की पूरी बांह सूज गई थी।
इसके बाद बॉब को जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया था। इस व्यक्ति को अस्पताल में तीन दिन तक आईसीयू में रखना पड़ा था। जब वह व्यक्ति ठीक हो गया तो सांप से बदला लेने की ठानी। इसके लिए वह उसी जगह गया जहां सांप ने उसे काटा था।
वहां पहुंचकर उसने सांप को ढूंढा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने सांप को मारा तथा उसकी खाल उतारकर उसे दूध और मसालों के साथ पका डाला। इसके बाद उसे खा गया। इस पूरी प्रक्रिया का बॉब ने वीडियो भी बनाया।
यह भी पढ़ें: एक बार में 100 सांपों से संबंध बनाती है यह नागिन, कई बार तो जान पर भी बन आती है…
यह भी पढ़ें: अजीबोगरीब स्पा सेंटर : यहां अजगर और सांप करते है बॉडी मसाज !
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601