National

भारतीय मूल की बेटी ने ब्रिटेन की संसद में कर दिया कमाल,भगवत गीता पर हाथ रखकर ली सांसद की शपथ

Shivani Raja

ब्रिटेन में 14 सालों बाद लेबर पार्टी की सरकार बनी है। वहीं, इस बार भारतीय मूल के 29 सांसदों को आम चुनाव में जीत मिली। लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी से 7 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है।

उन्होंने गीता की किताब को अपने हाथ में रखकर सांसद की शपथ ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इन भारतीय मूल की सांसदों में से एक भारत के गुजराती मूल की उम्मीदवार शिवानी राजा (Shivani Raja) ने लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीत हासिल की है। हाउस ऑफ कॉमंस में शपथ ग्रहण के दौरान शिवानी राजा के हाथों में भगवद गीता की किताब थी।

कौन हैं शिवाना राजा
ब्रिटेन में भारतीय समुदायों के बीच शिवानी राजा काफी लोकप्रिय हैं। कंजरवेटिव उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने 14,526 वोट हासिल किए और लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल से 4,426 वोटों से हराया। शिवानी राजा का जन्म भी लीजेस्टर में हुआ है।

उन्होंने हेरिक प्राइमरी, सोअर वैली कॉलेज, विगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कॉलेज से पढ़ाई की। वो गुजराती मूल की हैं और उनका परिवार दीव से ताल्लुक रखता है। चुनाव के दौरान उन्होंने ब्रिटेन में गुजरात खासकर दीव के रहने वाले लोगों को लुभाने की खूब कोशिश की।

मुझे गीता पर हाथ रख कर शपथ लेने में गर्व है: शिवानी राजा
शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिवाना राजा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,”लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज सांसद में शपथ लेना सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है।”

Related Articles

Back to top button