Life StylePolitics

जननायक श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया गया एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के नेतृत्व में हुए इन कार्यक्रमों की शुरुआत यूथ कांग्रेस के कार्यालय में 101 वृक्षों का वृक्षारोपण कर की गई। जननायक श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण‘‘ अभियान की शुरूआत की गई।

इस अभियान के तहत कांग्रेसजनों द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि प्रदेश के सभी 1 लाख 62 हजार बूथों के अध्यक्षों द्वारा एक-एक वृक्ष रोपित किया जायेगा। एक बूथ एक पेड़ को मिशन के तौर पर लेते हुए पहली बारिश के बाद यह अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से शुरू हो जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश में यह स्पष्ट रूप निर्देशित किया गया है कि ना सिर्फ पेड़ लगाने हैं बल्कि अगले तीन वर्षों तक उनका संरक्षण भी करना है।

विकास के नाम पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों ने लाखों पेड़ कटवा दिये हैं जिसका नतीजा यह है कि गर्मी के प्रकोप से पूरा देश एवं प्रदेश झुलस रहा है। रोज कई लोग खासकर गरीब तबके के लोग इस भयंकर गर्मी की चपेट में आकर आकाल मृत्यु को प्राप्त हो जा रहे हैं। इस यातना से निजात केवल वृक्षारोपण से ही मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के जरिए इस पुनीत कार्य को करेगी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं यह शपथ लेता हूं कि मैं राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष लगाऊँगा और तीन साल तक इन वृक्षों की देखभाल करूंगा। मैं पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘एक बूथ, एक पेड़’’ के तहत जिसमें 1 लाख 62 हजार पेड़ लगाये जायेंगे को सफल बनाने के लिए संकल्प लेता हूं।हम एक हरा भरा उ0प्र0 बनायेंगे।

कार्यक्रम के क्रम में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी द्वारा केक भी काटा गया। श्री राय ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी इस देश की उम्मीद हैं। पूरे भारत के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे, अपने अदम्य साहस से भाजपा के हर अन्याय का सामना कर रहे राहुल जी दीर्घायु हो, स्वस्थ रहे यही हम सब की कामना है।

कार्यक्रम का अगला पडाव वृन्दावन लखनऊ स्थित पॉल मर्शी होम रहा जहां मानसिक रूप से कमजोर लड़कियों के बीच जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने उनका कुशल क्षेम जाना और फल, मिठाइयां, तथा उनकी जरूरत की अन्य वस्तुएं वितरित की। श्री राय ने कहा कि राहुल जी के सत्याग्रह का मुख्य अस्त्र करूणा है, और कांग्रेस पार्टी अपने नेता के सिद्धान्तों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है।

इसी क्रम में आज राजधानी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं प्रदेश महासचिव श्री मुकेश सिंह चौहान जी द्वारा मरीजों को फल भी वितरित किया गया। इस मौके पर योगेश्वर सिंह, रविन्द्र गिरि, रविन्द्र वर्मा, इस्लाम अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, सचिन रावत, डॉ सुधा मिश्रा, राजेश सिंह काली, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, अंकित तिवारी, द्विजेंद्र त्रिपाठी, संपूर्णानंद मिश्रा, वीरेंद्र मदान, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, रमेश मिश्रा, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, रंजीत सिंह, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, ललन कुमार, प्रभाकर मिश्रा, अनामिका यादव, डॉ0 जियाराम वर्मा, नरेश बाल्मीकि, विजय बहादुर सिंह, विनोद मिश्रा, रूद्र दमन सिंह, विभा त्रिपाठी, नितांत सिंह, डॉ शाहिद अली, नरेंद्र त्रिपाठी, सोमेश सिंह चौहान, परवीन खान, शाबर खातून, अजय चंद्र चौबे, सुशीला शर्मा, के डी शुक्ला, सोम विकल, डॉ रिचा शर्मा, आर बी गौतम, आलोक सिंह रैकवार, रईस अहमद, राजेश जायसवाल, शब्बीर हाशिमी, राजेन्द्र पाण्डेय, सुनीता रावत सहित भारी संख्या में कांगेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button