Uttar Pradesh
प्रवास कार्यक्रम-नगर निकाय चुनाव-बुधवार, 26 अप्रैल 2023

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुधवार को रायबरेली व प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 10 बजे रायबरेली के होटल प्लीजेंट में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय प्रयागराज महानगर में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह बुधवार को सायं 6ः15 बजे राही होटल, सर्किट हाउस मुरादाबाद में नगर निकाय चुनाव संचालन समिति तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगें।




