Religious

Maa Lakshmi: ये 5 राशि हैं मां लक्ष्मी को अति प्रिय, हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ मिलती है बेशुमार दौलत

नई दिल्ली, Maa Lakshmi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन सहित अन्य राशियां ग्रहों के साथ-साथ किसी न किसी देवी देवता से संबंधित जरूर होती है। ऐसे ही कुछ राशियां है जिनका संबंध मां लक्ष्मी से है। माना जाता है कि इन राशियों को मेहनत का पूरा फल मिलता है। ये जातक हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ बुलंदी को छूते हैं। इसके साथ ही यह काफी लोकप्रिय होते हैं। जानिए किस राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की कृपा।

ये राशियां है मां लक्ष्मी की प्रिय

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह को धन-धान्य, संपदा का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर हर जगह सफलता पाते हैं। बिजनेस में भी सफलता हासिल होती है। आय के नए स्तोत्र खुलते है।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा को सुख, मन और माता का कारक माना जाता है। इसी कारण मां लक्ष्मी की कृपा भी चंद्रमा की राशि पर सबसे अधिक होता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। ज्योतिष शास्त्र में इसे सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इस राशि के जातक दृढ़ निश्चय, उत्साह और तेज होते हैं। अपनी मेहनत के बल में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेंगे। मां लक्ष्मी की असीम कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को आकर्षण, धन-ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से ये लोग हर क्षेत्र में सफल होते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इसलिए ये ग्रह शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना जाता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। यह अपनी मेहनत के बल में बुलंदियों को छूते हैं।

डिसक्लेमर- ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button
Event Services