SportsUttar Pradesh

लखनऊ के खिलाड़ियों ने पहले दिन आठ स्वर्ण पदक जीतकर जमाई धाकउत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024

लखनऊ, 12 जुलाई 2024। लखनऊ की गार्गी कृष्णा ने 40वीं सब जूनियर, 8वीं कैडेट, 42वीं जूनियर व 41वीं सीनियर क्योरगी व आठवीं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 में उम्दा तकनीक का प्रदर्शन करते हुए पहला स्वर्ण पदक जीता।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में आज लखनऊ के रचित मौर्या, नम्यता यादव, अंशिका शाही, विराट, जैन अली, अक्षिता गौतम, यशस्वी सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। पहले दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। साई लखनऊ, गोरखपुर, जालौन, मुरादाबाद व आगरा ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीते।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि जो पदक जीतेंगे, उनको बधाई लेकिन जो जीत नहीं सके वो और कड़ी मेहनत करे ताकि  अगली बार सफलता हासिल करें। जहां तक महिलाओं की बात है, उनके लिए ये खेल बहुत अच्छा है जो खेल के साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाता हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने लखनऊ की आराध्या कुमार व यशिका (11वीं पीवी किड्स, फ्रेशर्स एवं स्पेशल पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता) को सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि चैंपियनशिप में 57 जिलों के 1500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने अतिथिगण सहित प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों का आभार जताया।

आज उद्घाटन समारोह में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान,  सह सचिव मोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हिमप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

पहले दिन की स्पर्धाओं में बालिका जूनियर अंडर-63 किग्रा में लखनऊ की गार्गी कृष्णा ने स्वर्ण, लखनऊ की विधि प्रशस्ति ने रजत एवं गोरखपुर की मेदिनी तिवारी व लखनऊ की जोया खान ने कांस्य पदक जीते। बालिका जूनियर अंडर-59 किग्रा में साई लखनऊ की वैष्णवी चौधरी ने स्वर्ण, आगरा की रिधिमा सिंह ने रजत एवं गाजियाबाद की आर्या एन.सिंह व आगरा की नेहा यादव ने कांस्य पदक जीते।

बालिका जूनियर अंडर-55 किग्रा में आगरा की गुनगुन यादव ने स्वर्ण, लखीमपुर की दिव्यांशी वर्मा ने रजत एवं गाजियाबाद की दिव्या व आगरा की आन्या गुप्ता ने कांस्य जीते। बालक कैडेट अंडर-156 सेमी. में लखनऊ के रचित मौर्या ने स्वर्ण, लखनऊ के यश भारद्वाज ने रजत एवं प्रयागराज के विनीत यादव व बागपत के मोनू ने कांस्य पदक जीते। बालिका कैडेट अंडर-154 सेमी. में लखनऊ की नम्यता यादव ने स्वर्ण, लखनऊ की सावनी राय ने रजत एवं लखनऊ की अवनी सिद्धार्थ व गोरखपुर की दक्षिता शर्मा ने कांस्य पदक जीते।

बालिका कैडेट अंडर-148 सेमी. में लखनऊ की अंशिका शाही न स्वर्ण, संभल की पूर्वी राठौर ने रजत एवं वाराणसी की पूर्णिमा गोंड व जालौन की नंदिता द्विवेदी ने कांस्य जीते। बालक सब जूनियर अंडर-18 किग्रा में मुरादाबाद के शिखर सिंह ने स्वर्ण, चंदौली के देवराज पटेल ने रजत व लखीमपुर के प्रसव सिंह ने कांस्य पदक जीते। बालक सब जूनियर अंडर-21 किग्रा  में लखनऊ के विराट ने स्वर्ण, बरेली के शौर्य वर्मा ने रजत एवं मुरादाबाद के युवराज शर्मा व लखनऊ के पार्थ राठौर ने कांस्य पदक जीते।

बालक सब जूनियर अंडर-23 किग्रा में लखनऊ के जैन अली ने स्वर्ण, लखनऊ के ही लक्ष्य मिश्रा ने रजत एवं प्रयागराज के शौर्य प्रताप विश्वकर्मा  व गाजियाबाद के अमय जिंदल ने कांस्य पदक जीते। बालिका सब जूनियर अंडर-22 किग्रा में जालौन की आद्या शक्ति चौहान ने स्वर्ण, लखनऊ की सौम्या सिंह ने रजत एवं इटावा की सिद्धि त्रिपाठी व मुरादाबाद की देवांशी ने कांस्य पदक जीते।

बालिका सब जूनियर अंडर-20 किग्रा में गोरखपुर की माही पाण्डेय ने स्वर्ण, महराजगंज की सांची अग्रवाल ने रजत एवं कानपुर नगर की तृषा वर्मा व लखनऊ की अनन्या श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीते। 

बालिका सब जूनियर अंडर-18 किग्रा में लखनऊ  की अक्षिता गौतम ने स्वर्ण, मुरादाबाद की अदिति सैनी ने रजत एवं आगरा की देव्यांशी मीरचंदानी व चंदौली की अमायरा गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। बालिका सब जूनियर अंडर-16 किग्रा में लखनऊ की यशस्वी सिंह ने स्वर्ण, जालौन की अनिका गुप्ता ने रजत एवं लखनऊ की आशिका वी.कृष्णा व प्रिया गोस्वामी ने कांस्य पदक जीते।

Related Articles

Back to top button