GovernmentPolitics

अगले 100 दिन में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी है और हरियाणा में बड़ा बदलाव लाना है: डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को करनाल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में सरकार बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लायेंगे केजरीवाल पोस्टर भी लांच किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी।

डॉ संदीप पाठक ने कहा कि आप ऐसी पार्टी के साथ खड़े हैं जिसमें संघर्ष ही संघर्ष है। ऐसे महान कार्यकताओं को मेरा प्रणाम है। यदि देश में कोई सच्चा देशभक्त है तो वो आप लोग हो। जब जब आपकी परीक्षा की घड़ी आएगी तब कायर और गद्दार सबसे पहले आपको छोड़कर जाएंगे। आज आप अपने लिए नहीं बल्कि हरियाणा के भविष्य को बनाने के लिए आए हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आप सही जगह खड़े हो। उन्होंने कहा जरूरी नहीं है कि कोई चीज पुरानी है तो वो अच्छी है। जब भी धर्म और अधर्म की लड़ाई होती है तो महाभारत में एक तरफ 5 पांडव थे और दूसरी तरफ कौरवों की विशाल सेना थी। लेकिन जो भी धर्म के पक्ष में थे वो पांडवों के साथ जुड़ते चले गए। धर्म का साथ देना बहुत कठिन होता है, लेकिन जीत अंत में सत्य की होती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार मौका सबको दिया है। जीत कर बीजेपी की गोद में बैठने वाली जेजेपी को भी मौका दिया। अब हरियाणा की जनता को सोचना होगा कि 10 एक पार्टी को और 10 साल दूसरी पार्टी को मौका दिया लेकिन उन्होंने हरियाणा के लिए क्या किया। इन दिनों पार्टियों ने मिलकर बार बार धोखा दिया है। इसलिए इस बार एक ही नारा है वो है बदलाव। यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा। ये आपकी मर्जी है कि आप गाड़ी का टायर बदलना चाहते हो या पूरी गाड़ी बदलना चाहते हो। उन्होंने कहा विपत्ति के समय में कायर सबसे पहले भागते हैं। इसलिए आपको चुनना है कि आपको संघर्ष का रास्ता चुनना है या आसान रास्ता चुनना है। संघर्ष का रास्ता ही आपको बड़े बदलाव की तरफ लेकर जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज इन्होंने आपके नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा है। पहला प्रश्न तो यही है कि उनको जेल में क्यों रखा है और उन्होने क्या अपराध कर दिया। हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल ने जब राजनीति शुरू कि तो सारी पार्टियों ने बोला कि ये फेल हो जाएगा। इसको रोको किसी तरीके से क्योंकि ये भ्रष्टाचार की बात करता है। ये उन्हें रोक नहीं पाए और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई। जब ये दिल्ली में नहीं रोक पाए तो सभी पार्टियों ने मिलकर पंजाब में रोकने के लिए षड्यंत्र रचा। लेकिन वहां भी केजरीवाल को नहीं रोक पाए। गुजरात और गोवा में भी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को वोट दिया। जब अरविंद केजरीवाल को दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में आशीर्वाद मिल सकता है तो जो उसकी जन्मभूमि है वहां जनता उसको क्यों प्यार नहीं देगी। कहीं हरियाणा में इनकी मिट्टी पलीत न कर दे इसी डर से इन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो काम किया वही इनके पेट का दर्द है। इनको पता है कि अरविंद केजरीवाल यदि इसी तरीके से काम करता गया तो उसको र…

Related Articles

Back to top button