सुकून से उठाएं नेचर का लुत्फ; छिपे स्पॉट को जरूर करें एक्सप्लोर

Uttar Pradesh Tourism उत्तर प्रदेश में पहाड़ और नदियां दोनों मिलेंगी। झरने और बीच इन सभी का आनंद आप उत्तर प्रदेश में ले सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको सही जगह चुननी पड़ेगी। अब क्या आपको ये पता है कि यहां गोवा जैसा एक बीच भी है।
उत्तर प्रदेश… देश की राजनीति का सबसे अहम भाग। राजनीति के साथ-साथ अगर उत्तर प्रदेश का नाम लो तो सबसे पहला खयाल कट्टा, असलहा, बंदूक और राजनीति का आता है, लेकिन इन सबसे हटके उत्तर प्रदेश में वो खूबसूरत जगहें है, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में पहाड़ और नदियां दोनों मिलेंगी। झरने और बीच इन सभी का आनंद आप उत्तर प्रदेश में ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको सही जगह चुननी पड़ेगी। अब क्या आपको ये पता है कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसा ही बीच हैं जो गोवा को टक्कर देता है। कुछ मामलों में ये जगह गोवा से भी बेहतर है, क्योंकि यहां पर आपको भीड़ नहीं मिलेगी। अगर आप उत्तर प्रदेश में सुकून ढूंढ रहे हैं तो फिर ये जगह आपके लिए ही है।
गोवा को टक्कर देता है यूपी का ये बीच
उत्तर प्रदेश का एक शहर है पीलीभीत। वैसे तो पीलीभीत अपने टाइगर रिजर्व के लिए विख्यात है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता है कि इस टाइगर रिजर्व के अंदर ही एक हिडन प्लेस है। इस रिजर्व के अंदर से ही रास्ता है ‘चूका लेक’ का। पीटीआर की महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा का आनंद दिलाता है।
17 किलोमीटर लंबा है बीच
चूका लेक अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। शांत माहौल और शुद्ध हवा के बीच सैलानी यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। चूका लेक के किनारे पर बैठकर आप नदी के पानी का आनंद ले सकते हैं। इस बीच की स्पेशलिटी है कि ये करीब 17 किलोमीटर लंबा है और दो से ढाई किलोमीटर चौड़ा है। यह पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित है और शहर से इसकी दूरी करीब 65 किमी. है। पूरनपुर से यहां की दूरी मात्र 25 किमी. है। घने जंगल के बीच से गुजरती सड़क और वन्यजीवों का दीदार भी यहां किया जा सकता है।
.jpg)
ये बीच यूपी के सबसे चर्चित झीलों के किनारों में से एक है। खास बात ये है कि यहां न तो आपको लोगों की भीड़ मिलेगी और न ही गंदगी। इस बीच की सुंदरता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां का पानी बिल्कुल साफ है, जिसमें मछलियां दिखाई देती हैं।
.jpg)
बीच किनारे बने हैं हट
चूका लेकर के किनारे पर लकड़ी के हट बने हैं। ये हट झील के ऊपर बना है। यहां बैठकर पर आराम से चाय का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप शांति ढूंढ रहे हैं, तो यहां आराम से कुछ पल आप सुकून के बिता सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की गर्मी से बचने के लिए ठंड में जाना आपके लिए बेहतर हो सकता है, लेकिन आस पास जंगल और झील होने के कारण यह क्षेत्र ठंडा रहता है।
.jpg)
एक साथ डबल आनंद
अगर आप चूका लेक घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप एक बार में उत्तर प्रदेश के दो फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चूका लेक के पास ही मौजूद है पीलीभीत की सबसे अट्रैक्टिव टूरिस्ट लोकेशन। इसका नाम पीलीभीत टाइगर रिजर्व है।
.jpg)
टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की सुविधा भी दी गई है, जहां आप नेहरू पार्क, ट्री हट और वाटर हट का दीदार कर सकते हैं। इस टाइगर रिजर्व में आप बाघ, भालू, हिरण, बंदर और कई तरह के जानवर देख सकते हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के हो जाएंगे कायल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक बेहतरीन लोकेशन है। चारों ओर जंगल और झील होने की वजह से ये जगह काफी ठंडी रहती है। वहीं, दूसरी ओर खुली जीप में इस टाइगर रिजर्व की सैर करनी पड़ती है, जिसकी वजह से ठंड भी लगती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व हरा-भरा है। प्रकृति के बेहतरीन नमूनों में से एक इस रिजर्व में आपको सच में बाघ देखने को मिलेंगे।
.jpg)
इसके साथ ही टाइगर रिजर्व के बीच में कबूतरों का घर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यहां पर कबूतरों कई प्रजातियां देख सकते हैं। सफेद और ग्रे रंग तो आम है, यहां आपको रंग बिरंगे.. पीले.. नीले कई रंग के कबूतर देखने को मिलेंगे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601