HaryanaPolitics

पहली बार सिरसा आई प्रियंका गांधी को देखने के लिए पहुंचे लोगों में दिखी उत्सुकता

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन गुरुवार को सिरसा पहुंची। यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक चिलचिलाती धूप में प्रियंका गांधी लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा के चुनाव को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सफल रही। रोड शो की शुरुआत श्री श्याम बगीची अनाज मंडी से हुई। इसके बाद जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक तक रोड शो चला। रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने से सिरसा शहर की सड़के जाम हो गई। तेज धूप व गर्मी के बावजूद रोड शो की रफ्तार मंद थी और जोश से लबरेज लोग आगे भी बढ़ नहीं पा रहे थे। इसलिए रोड शो को अंबेडकर चौक पर ही समाप्त करना पड़ा। हालांकि, लालबत्ती चौक से इसे आगे चलकर सांगवान चौक तक जाना था, लेकिन हीट वेव की चेतावनी के मद्देनजर जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए रोड शो को पहले ही अंबेडकर चौक पर समाप्त कर दिया गया।
रोड शो के दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन पर सबसे आगे प्रियंका गांधी खड़ी थी, जबकि उनके बाई ओर कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा व दाईं ओर पूर्व मंत्री किरण चौधरी खड़ी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान यह पहला मौका रहा, जब प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा में आई थीं। वे सबसे पहले सिरसा आई और बतौर स्टार प्रचारक पार्टी की ओर से एकमात्र रोड शो में शिरकत की। इस दौरान उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमडने से कुमारी सैलजा को माइक अपने हाथ में लेकर व्यवस्थाओं को खुद संभालना पड़ा। तेज धूप व प्रचार का अखिरी दिन होने के कारण कुमारी सैलजा को बार-बार भीड़ से आगे बढ़ने, आगे चलने का आह्वान करना पड़ रहा था। सड़को के दोनों ओर खड़े लोगों ने फूलों की बारिश कर प्रियंका गांधी, कुमारी सैलजा व अन्य नेताओं का स्वागत किया। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रोड शो के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की यादें भी ताजा हो गई। इसकी वजह रोड शो में चलाया जा रहा थीम सॉन्ग बना। जो थीम सॉन्ग चलाया जा रहा था, वह भारत जोड़ो यात्रा का भी रहा है। विदित रहे कि राहुल गांधी ने हरियाणा में 2 बार भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कुमारी सैलजा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। विशेष वाहन पर मौजूद रहीं प्रियंका गांधी व कुमारी सैलजा बीच-बीच में आपस में बातचीत भी करती नजर आईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी, विधायक शीशपाल केहरवाला, विधायक अमित सिहाग, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक कुलवीर सिंह बैनीवाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत पूनिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. केवी सिंह, वीरभान मेहता, अमीर चंद चावला, डॉ. वीरेंद सिवाच, संतोष बैनीवाल, पवन बैनीवाल, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा, विनीत कंबोज, रगीना रंगा आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर: प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है। पूरे देश में अंडर करंट है। लोग इनकी (मोदी-भाजपा) राजनीति से थक चुके हैं। ये सत्ता की राजनीति करते हैं, सत्ता के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। ये जनता को नकारने वाली राजनीति है। देश में बेरोजगारी बहुत हो चुकी है, महंगाई बहुत हो चुकी है, लोग थक चुके हैं, और देश में बदलाव जरूर आएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भी परिवर्तन तय है और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रे

Related Articles

Back to top button
Event Services