Education
डीएम बरेली ने जनपद बरेली में संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

बरेली : निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं परीक्षार्थियों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

साथ ही निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाए।




