बिजली विभाग में डायरेक्टर की होगी भर्ती:लखनऊ में शिकायत के बाद ऊर्जा मंत्री ने चयन प्रक्रिया किया निरस्त, 23 मई से होगा आवेदन

पावर कॉर्पोरेशन में एक बार फिर से डायरेक्टर के पद पर भर्ती शुरू होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 9 से 23 मई तक आवेदन किया जाएगा। विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री ने इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दिया था। तब आरोप लगा था कि इसमें अनियमितता हुई थी। हालांकि अब फिर से चयन प्रॉसेस शुरू किया जाएगा।
16 पद पर लगा दिया था रोक
ऊर्जा मंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन, पावर ट्रांसमिशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम समेत अलग – अलग कंपनियों में 14 पद पर डायरेक्टर की भर्ती के लिए पोस्ट निकाला था। हालांकि तब बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के संगठन ने इसमें धांधली का आरोप लगाया था। उसके बाद ऊर्जा मंत्री ने इस पर रोक लगा दिया था।
16 अक्टूबर 2022 को चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए विभाग के सीनियर इंजीनियरों ने आवेदन किया था। उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इसमें मंत्री को कई ऐसे इंजीनियरों की शिकायत मिली जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। उनके खिलाफ लिखित शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने प्रक्रिया को रोक दिया था। नामों की घोषणा से पहले ही ऊर्जा मंत्री ने इसको रोक दिया था। बताया जा रहा है कि जांच में अंतिम चयन सूची में शामिल अभियंताओं पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था।
मंत्री ने मांगा था जवाब
इस मामले में मंत्री की तरफ से विभाग के अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को पत्र लिखा गया था। इसमें मंत्री ने इस संबंध में जवाब भी मांगा था। उन्होंने पूरे मामले में की जांच कर दोषी अधिकारियों के नाम भी मांगे गए थे। हालांकि उसमें कोई बहुत बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601