GovernmentUttar Pradesh

राज्यपाल एवं मुख्य सचिव से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल

लखनऊ , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि उन्होंने राज्यपाल जी को ” नौकरी प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने” के विषय पर लिखी हुई एक पुस्तक भी भेंट किया। साथ ही 144 वर्ष बाद लगने वाल महाकुंभ से संबंधित सामग्री भी राज्यपाल को भेट किया। राज्यपाल ने भी प्रदेश के सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हए उनके सुख समृद्धि एवं सुखद भविष्य की कामना किया। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से भी मुलाकात कर कर्मचारियों की तरफ से नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया l
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से भी उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दिया। जे एन तिवारी ने मुख्य सचिव से आउटसोर्स कर्मचारियों की नियमावली बनाए जाने एवं न्यूनतम वेतन निर्धारण के लिए पुनः याद दिलाया। मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के संबंध में शीघ्र ही विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं व्यावसायिक शिक्षा आलोक कुमार तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद , प्रमुख सचिव राज्यपाल एवं सचिव गोपन कृष्ण गोपाल, शिक्षा विभाग के सलाहकार देव प्रताप सिंह से भी मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दिया। प्रतिनिधि मंडल मे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष रिंकू राय, प्रीति पांडे , संगठन मंत्री अखिलेश सिंह ,कोषाध्यक्ष नितिन गोस्वामी एवं परिषद की सांस्कृतिक मंत्री कुसुम लता यादव सम्मिलित थीं।

Related Articles

Back to top button