बेलगवी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

बेलगवी में कांग्रेस कार्यसमिति की हुई बैठक में संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा कि वर्ष 2025 कांग्रेस संगठन सृजन का वर्ष होगा। कांग्रेस ने तय किया है कि 2025 में ऊपर से नीचे तक संगठन को पूरी तरह से मजबूत करेगी।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश को संगठन के लिहाज से 6 जोन में विभाजित किया गया है उसके प्रभारी राष्ट्रीय सचिव स्तर नेता हैं। इन सभी राष्ट्रीय सचिव गणों ने अपने जोन के सभी जिलों का सतत दौरा किया, बैठक और सम्मेलन में भी किये। इन दौरों से राष्ट्रीय सचिव गणों ने खुद आंकलन कर हर जिले के नेताओं के नामों का चयन किया। इन चयनित सभी कांग्रेसजनों को लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर दिनांक 07 जनवरी से दिनांक 12 जनवरी 2025 तक आमंत्रित किया गया है। जिनसे प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश पाण्डेय जी-पूर्व सांसद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय सभी सचिवगण और अन्य वरिष्ठ नेतागण संगठन के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा यह भी किया गया है कि यदि किन्हीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम इस चयन प्रक्रिया से छूट गये हैं तो वह भी इस बैठक में आकर सीधे अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
इसी प्रक्रिया के बाद जिला/शहर अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के बारे में निर्णय किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में 07 जनवरी को पूर्वांचल जोन, 08 जनवरी को प्रयागजोन, 09 जनवरी को अवध जोन, 10 जनवरी को बुंदेलखंड जोन, 11 जनवरी को ब्रज जोन और 12 जनवरी 2025 को पश्चिमी जोन के जिलों के नेताओं से संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत चर्चा होगी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601