उगते सूर्य को नमन के साथ छठ पूजा का हुआ समापन

लखनऊ। छठ पूजा का महापर्व हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा 2024 का समापन हो गया। पटना से लेकर दिल्ली तक, घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और चारों ओर आस्था और भक्ति का माहौल दिखा। परिवार के साथ घाटों पर पहुंचे लोगों ने पूरे भक्ति भाव से छठ मैया और भगवान सूर्य को नमन किया।
छठ पूजा भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित पर्व है, जिसे मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इस पर्व का आयोजन चार दिन तक चलता है, जिसमें नहाय-खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य तक की पूजा विधियां शामिल होती हैं। यह पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है और इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। मान्यता है कि इस पूजा से संतान की रक्षा और परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601