SportsUttar Pradesh

लखनऊ ओलंपिक गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 में कैंट ताइक्वांडो अकादमी को पहला स्थानलखनऊ ताइक्वांडो अकादमी को दूसरा व यश ताइक्वांडो अकादमी को तीसरा स्थान

लखनऊ, 22 जून 2024। कैंट ताइक्वांडो अकादमी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ ओलंपिक गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 में सर्वाधिक 86 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। लखनऊ ओलंपिक संघ के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न चैंपियनशिप में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी की टीम 48 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं यश ताइक्वांडो अकादमी को 46 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला।

आज हुई स्पर्धाओं में मयांशु गौतम, शाहरुख खान, शिवम जोशी, अनंत वर्मा, वैभव कुमार बनौधा, हर्ष जोशी, आद्वविक तिवारी, आयुषी, गार्गी कृष्णा, लकी प्रजापति, भूमि, सिमरन पाण्डेय, अक्षत शाह, जैन अली, अक्षिता शाह, वघीशा सिंह आलम, शिवांश वर्मा, दिव्यांशी सिंह, यश भारद्वाज, अथर्व मिश्रा, मेहुल शुक्ला, झलक यादव, गौरी पाण्डेय ने अपने-अपने भार वर्गो में स्वर्ण पदक जीते।

लखनऊ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार (सचिव, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन) ने बताया कि लखनऊ ओलंपिक गेम्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 के पदक विजेताओं को 23 जून 2024 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आयोजित ओलंपिक डे समारोह के दौरान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं में बालक जूनियर अंडर-45 किग्रा में मयांशु गौतम ने स्वर्ण, कुशाग्र ने रजत एवं चंदन कुमार व नकुल कुमार ने कांस्य पदक जीता।
बालक जूनियर अंडर 51 किग्रा में शाहरुख खान ने स्वर्ण, शिवा यादव ने रजत एवं आयुष व देव ने कांस्य पदक जीते।
बालक जूनियर अंडर 55 किग्रा में अक्षत शाह ने स्वर्ण, शिवम जोशी ने रजत एवं शिवम जुगरान व रामेंद्र ने कांस्य पदक जीते।
बालक जूनियर अंडर 68 किग्र्रा में अनंत वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
बालिका जूनियर 52 किग्रा में प्रांजलि सिंह ने स्वर्ण, आयुषी ने रजत एवं अदिति व शिफा ने कांस्य पदक जीते।
बालिका जूनियर अंडर 68 किग्रा में गार्गी कृष्णा ने स्वर्ण, उन्नति शुक्ला ने रजत पदक जीते।
महिला सीनियर अंडर 46 किग्रा में भूमि ने स्वर्ण, आयुषी यादव ने रजत एवं आयुषी अवस्थी व मुस्कान कुमारी ने कांस्य पदक जीते।
महिला सीनियर अंडर 57 किग्रा में अक्षिता शाह ने स्वर्ण, मनिष्का ने रजत एवं सौम्या व महिका ने कांस्य पदक जीते।
बालक कैडेट अंडर 176 सेमी. में चैतन्य शिखर ने स्वर्ण, मानव सिंह ने  रजत पदक जीते।
बालक कैडेट अंडर 152 सेमी. में हर्ष जोशी ने स्वर्ण, कृष्णा वर्मा ने रजत एवं दक्ष कुमार व दिव्यांश दीक्षित ने कांस्य पदक जीते।
बालक कैडेट अंडर 168 सेमी. में शिवांश वर्मा ने स्वर्ण, अथर्व सिंह ने रजत एवं प्रियांशु व अणर्व ने कांस्य पदक जीते। 

Related Articles

Back to top button
Event Services