अमित शाह जी ने बताई यूपी में महिलाओं के खिलाफ खौफनाक अपराध की दास्तां

आज मातृत्व दिवस के अवसर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी, सुश्री चित्रा निषाद बाथम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता शुचि विश्वास द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता की गई।
माँ परिवार की धुरी है, मातृशक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना अधूरी है। समूचे देशवासियों को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं। आज मोदी, बिष्ट सरकार में सबसे ज्यादा यदि कोई प्रताड़ित है तो वह मातृ शक्ति हैं, महिलाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नारा बन गया है, बलात्कारी बचाओ बलात्कारी भगाओ। भाजपा में अत्याचारियों, व्यभिचारियों, भ्रष्टाचारियों सबको शरण दी जाती है, और जो बेटियां गुहार लगाती हैं उन्हें सजा दे दी जाती है।
मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 64.4 प्रतिशत हो गई है, जो 2014 में 54 प्रतिशत थी। महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 2014 में महिलओं के खिलाफ प्रतिवर्ष 337922 अपराध होते थे जो आज बढ़कर 445256 हो गये हैं। अर्थात देश में रोज 1219 महिलाएं अपराधियों का शिकार हो रही हैं।
आज देश के कोने कोने से भाजपा राज में महिलाओं की चीख-चीत्कार सुनाई दे रही है। जिस बेटी ने भाजपा सरकार से गुहार लगाई उस बेटी ने सजा पाई। हाथरस से हासन तक, मणिपुर से उन्नाव तक, पौड़ी गढ़वाल से सोनभद्र तक, कैसरगंज से वाराणसी तक भाजपाई सत्ता की सरपरस्ती बलात्कारियों के साथ है।
आज महिलाएं भाजपा सराकर में हर तरह से प्रताड़ित की जा रही हैं, दुष्कर्म से, महंगाई से, अपनी काबिल संतानों की बेरोजगारी से, कुपोषण से, कार्यस्थलों पर हो रहे भेदभावों से।
आज समूचे देश की महिलाएं एक स्वर में यह आवाज उठा रही हैं कि मोदी सरकार को हटाइये महिलाओं को सशक्त बनाइये।
जैसे कैसरगंज से भाजपा ब्रजभूषण शरण सिंह पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती पहलवान बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप तय कर दिये गये हैं, मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि उनके सुपुत्र को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाकर महिला पहलवानों का अपमान किया गया है।
हासन कर्नाटक से भाजपा गठबंधन दल के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की दरिंदगी के आरोप देश में आज चर्चा का विषय बने हुए हैं। हजारों यौन उत्पीड़न आरोपों को जानने के बावजूद प्रधानमंत्री ने उन्हें सार्वजनिक सभा में आर्शीवाद देकर उनके लिए समर्थन मांगा।
चाहे उन्नाव से कुलदीप सेंगर हो, उ0प्र0 के रामदुलार गोड़ हो, कर्नाटक के रमेश जारकीहोली, वाराणसी से कन्हैयालाल मिश्र, उत्तराखंड के पुलकित आर्या, हरियाणा के संदीप सिंह सैनी, बीएचयू के दोषी कुणाल, आनंद और सक्षम पटेल, केरल के पदम राजन इन सब पर गंभीर धाराओं में महिला दुष्कर्म के आरोप दर्ज होने के बावजूद भाजपा सरकारों की सरपरस्ती कायम है।
गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही जारी की गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश की सांस्कृति राजधानी उत्तर प्रदेश को भाजपा सरकार ने महिला अपराधियों के गढ़ में तब्दील कर दिया है। उत्तर प्रदेश बिष्ट सरकार में 2017 से 2022 तक 288505 महिलाएं अपराधियों का शिकार हुई हैं।
रोंगटे खडे़ कर देने वाले तथ्य यह हैं कि लगभग 80 हजार महिलाओं का अपहरण हुआ, 68 हजार महिलाओं से छेड़छाड हुई, 21 हजार से अधिक बलात्कार हुए, सबसे विभत्स पहलू यह है कि देश में महिलाओं पर सर्वाधिक एसिड अटैक उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं।
(मीडिया विभाग)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विशेष नोट-महिलाओं अपराध चार्ट खबर के साथ पीडीएफ फॉर्मेट में अटैच कर दिया गया है।
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————
फोनः-2238858,2238859,फै0-223982
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
(मीडिया विभाग)
नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू लखनऊ
प्रकाशनार्थ
लखनऊ, 12 मई 2024।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी एवं उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के निर्देश पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 मोहम्मद शहजाद आलम ने किया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 मोहम्मद शहजाद आलम ने संयुक्त रूप से बताया कि इस ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ अभियान के तहत प्रदेश भर के सभी बूथों पर कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी किसी एक बूथ की जिम्मेदारी लेते हुए उसे जिताने संकल्प लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस ‘‘बूथ विजय संकल्प’’ अभियान की शुरुआत लखनऊ की पूर्वी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए किया गया है जो आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव तक निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर गरिमा मेहरा दसौनी, सुश्री चित्रा निषाद बाथम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह काली, अजय वर्मा, नईम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
…………………………………….
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।
(डॉ0 सी0पी0 राय)
चेयरमैन,
मो0-9412254400
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601