डोहरा रोड परिसर के 10 वर्ष पूरे, नए सभागार का लोकार्पण
डोहरा रोड परिसर के 10 वर्ष पूरे, बाबू बनवारी लाल अग्रवाल बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण

बरेली। श्री गुलाब राय विद्यालय समूह के डोहरा रोड परिसर की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्थापक एवं महान शिक्षाविद् स्वर्गीय बाबू बनवारी लाल अग्रवाल की स्मृति में निर्मित अत्याधुनिक ‘बाबू बनवारी लाल अग्रवाल बहुउद्देशीय सभागार’ का भव्य लोकार्पण किया गया। सभागार का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस दौरान उन्होंने बाबू बनवारी लाल अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह आधुनिक बहुउद्देशीय सभागार विद्यार्थियों के बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं शारीरिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। यहां भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाएं, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, डॉ. हरी सिंह ढिल्लों, दुर्विजय सिंह शाक्य, संजीव अग्रवाल तथा राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक लवी चाँदना की पुस्तक ‘अमीरी-गरीबी फ़र्क़ पैसों का या इंसान का’ का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय समूह के अध्यक्ष रवि अग्रवाल, संरक्षक उषा रानी अग्रवाल, प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य शील सक्सेना सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन संस्थापक के योगदान को नमन करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।
Advertisement…..





