महा अष्टमी पर कई राज्यों में बैंक बंद

आज पूरे देश में महा अष्टमी / दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है।
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की वार्षिक छुट्टी सूची के अनुसार, त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में बैंक शाखाएँ आज बंद रहेंगी। वहीं अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में भी बैंकिंग सेवाएँ बाधित रहेंगी।
हालाँकि, बैंक शाखाएँ बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएँ सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि छुट्टियों की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। 1 और 2 अक्टूबर को भी नवमी, विजयदशमी और गांधी जयंती के चलते विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियाँ रहेंगी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601