7वीं इंटर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप : उत्तर प्रदेश की रूपल व अभया ने महिला डबल स्कल्स में जीता कांस्य पदक
![](https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/12/1.jpg)
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की रूपल यादव व अभया भारती ने 7वीं इंटर स्टेट रोइंग चैंपियनशिप में महिला डबल स्कल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। पुणे के आर्मी रोइंग नोड में गत 1 से 6 दिसंबर 2024 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश यूथ रोइंग टीम में शामिल यूपी की जोड़ी ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन 08:57.1 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि इस स्पर्धा में केरल की अनश्वरा अजीत व हरिप्रिया विनेश ने 08:08.9 के समय के साथ स्वर्ण व ओडिशा की धनश्री भास्कर सिंह व अक्षरदा निगाल ने 08:13.8 के समय के साथ रजत पदक जीता।
![](https://adeventmedia.com/wp-content/uploads/2024/12/2.jpg)
प्रयागराज की रूपल यादव व गोरखपुर की अभया भारती के कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस) व राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस) सहित आईपीएस विनोद कुमार सिंह व गोपाल गुप्ता (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601