28 अप्रैल 2021 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा आपके लिए

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 अप्रैल का राशिफल।

28 अप्रैल का राशिफल-
मेष- आज आपका मन खुसी से भरा रहने वाला है। आज आपका जीवन बड़ा ही आनंददायक होने वाला है। आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। इसके अलावा आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
वृषभ- आज हो सकता है आपको बड़ी चोट लग जाए। इसके अलावा आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज समय थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। आज स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा।
मिथुन- आज भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें बल्कि परिश्रम करें। आपको परिणाम जरूर मिलेगा। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है और प्रेम भी मध्यम है।
कर्क- आज भावुक होकर कोई निर्णय ले सकते हैं और विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इसके अलावा आप किसी बड़ी परेशानी में आ सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें क्योंकि भाग्य साथ देगा। प्रेम, व्यापार सही है।
सिंह- आज आप पराक्रमी बने रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को कार्यरूप दें। सब कुछ अच्छा होगा। भाइयों, मित्रों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है।
कन्या- आज आप थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं। इसके अलावा काम रुक-रुककर चलते रहेंगे। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अच्छा चल रहा है।
तुला- आज आप अपनी वाणी अनियंत्रित न होने दें। आज रुपए-पैसे संभाल कर खर्च करें या किसी को दें। इसके अलावा आपका प्रेम, व्यापार सही चल रहा है। कोई बड़ी संकट की स्थिति सामने आ सकती है और आपको हैरान कर सकती है।
वृश्चिक- आज गृहकलह का संकेत है और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा। आज स्वास्थ्य ठीक है और प्रेम और व्यापार सही नहीं चल रहा है।
धनु- आज अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा किसी तरह का कोई रिस्क न लें क्योंकि नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और प्रेम मध्यम है। आज व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।
मकर- आज आपका दिन अच्छा दिखाई दे रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। आज स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। आज कोई दिक्कत होने के संकेत मिल रहे हैं हालाँकि कुछ कहा नहीं जा सकता।
कुंभ- आज थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जो भी काम कर रहे हैं उसे बीच में छोड़े ना। आज आलस्य ना करें। अपने काम पर ध्यान दें। इसके अलावा बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। आज कोई समस्या वाली बात नहीं है।
मीन- आज आप अपने रास्ते पर सही चल रहे हैं। किसी भी काम को करने के लिए सही समय है। कलह से बचें और स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक है। इसके अलावा किसी अपने से लड़ाई हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601